
डबल मोर्चे पर घिरी पंजाब की अमरिंदर सरकार, वैक्सीन पर मुनाफाखोरी का आरोप, पार्टी में कलह
AajTak
अकाली दल ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार कंपनियों से 400 रुपए में वैक्सीन खरीदकर निजी अस्पतालों को करीब हजार रुपए में बेच रही है और अस्पताल उसे लोगों को 1500 से 1700 रुपए में लगा रहे हैं.
पंजाब में सरकार डबल मोर्चे पर घिर गई है. एक तरफ पार्टी के अंदर का कलह दिल्ली तक जा पहुंचा है तो वैक्सीन की कालाबाजारी के आरोप भी राज्य में जोर पकड़ रहे हैं. अकाली दल ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार कंपनियों से 400 रुपए में वैक्सीन खरीदकर निजी अस्पतालों को करीब हजार रुपए में बेच रही है और अस्पताल उसे लोगों को 1500 से 1700 रुपए में लगा रहे हैं. अकाली दल नेता सुखबीर बादल ने हमला बोला तो पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इस बात(पंजाब सरकार वैक्सीन 400 में खरीदकर निजी अस्पताल को 1,060 में बेच रही है) को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और हम इसकी जांच करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि टीकों पर मेरा नियंत्रण नहीं है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











