
डबल मर्डर से इंदौर में सनसनी, मोबाइल के झगड़े में दो गुटों में हुई चाकूबाजी
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में मोबाइल के झगड़े में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. मोबाइल को लेकर भड़की हिंसा में दो पक्षों जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत भी हो गई. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पूछताछ जारी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 पक्षों में एक मोबाइल को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है. एक मोबाइल फोन के सिलसिले में 17 हजार रुपयों को लेकर दो पक्षों में 2 महीने से कुछ विवाद चल रहा था. पालदा इलाके के हनुमान मंदिर के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद चाकुओं से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











