
'ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो, नो फ्लाई लिस्ट में डाल दो', दिल्ली HC का आदेश
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर इंडिया की फ्लाइट में कोलकाता से दिल्ली जाने वाले लोगों की ओर से मास्क न पहनने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो, नो फ्लाई लिस्ट में डाल दो.
देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट अलर्ट हो गया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर इंडिया की फ्लाइट में कोलकाता से दिल्ली जाने वाले लोगों की ओर से मास्क न पहनने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो, नो फ्लाई लिस्ट में डाल दो. जस्टिस सी हरिशंकर ने आदेश पारित करते हुए कहा, 'कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नियमों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, विमान में यात्री बंद वातानुकूलित वातावरण में होते हैं, अगर उनमें से कोई यात्री कोरोना संक्रमित होता है, तो यह अन्य यात्रियों पर असर डाल सकता है, यह सामान्य ज्ञान का विषय है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











