
'ठीक नहीं बन रहा तभी तो गिर रहा है...', भागलपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने पर बोले सीएम नीतीश
AajTak
बिहार के भागलपुर में रविवार को निर्माणाधीन पुल भरभराकर गंगा नदी में गिर गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि चार साल पहले नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था. इस पुल की लागत 1700 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है. इस पर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. देखें क्या कहा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











