
ठाणे में पड़ोसी की पत्नी से उसकी बेटी के सामने किया रेप, दुपट्टे से बांध कर हमला
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में दरिदंगी की एक शर्मनाक वारदात हुई है. एक शख्स ने पड़ोसी की पत्नी के साथ हैवानियत की और उसकी तीन साल की बेटी के सामने ही महिला से रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर अब पुलिस ने 38 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला के पैर को बांधकर उस पर हमला भी किया था.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को पड़ोसी की पत्नी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस वारदात को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि भयंदर में आरोपी अपने पड़ोसी की पत्नी के घर में जबरन घुसकर उसे बांधकर रेप किया था. उन्होंने बताया कि यह अपराध देर रात पीड़िता की छोटी बेटी के सामने हुआ था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रात करीब 11 बजे, आरोपी जबरदस्ती पीड़िता के घर में घुस गया, महिला और उसकी तीन साल की बेटी वहां मौजूद थी. उसके बाद, उसने महिला के हाथ और पैर 'दुपट्टे' से बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया. भयंदर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, 'उस पर आरोपी ने हमला भी किया.'
उन्होंने कहा, '38 साल के आरोपी ने पीड़िता की बेटी के सामने यह घिनौना काम किया', पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने अगले दिन इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
बता दें कि अभी तीन हफ्ते पहले भी महाराष्ट्र के ठाणे में रेप का एक और मामला सामने आया था. एक शख्स ने शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग पड़ोसी के साथ कई बार रेप किया था. नाबालिग ने जब संबंध बनाने से इनकार की, तो शख्स ने नाबालिग की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया था कि भिवंडी के न्यू आजाद नगर इलाके के रहने वाला 28 साल के आरोपी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया था कि उसने पहले लड़की से दोस्ती की थी और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








