
ठाणे: भारी पेड़ गिरने से 3 कारें और एक ऑटो क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में घोड़बंदर रोड स्थित कसारवडवली क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा पेड़ गिर गया. इससे तीन कारें और एक ऑटोरिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाया.
महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कसारवडवली क्षेत्र के घोड़बंदर रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया. यह हादसा उस समय हुआ जब पेड़ के आसपास तीन कारें और एक ऑटोरिक्शा खड़ी थीं. पेड़ गिरते ही सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ.
ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासीन तड़वी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया था. टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पेड़ को काटकर हटाया गया. उन्होंने बताया कि पेड़ बहुत बड़ा था और इसके गिरने से चार वाहन इसकी चपेट में आ गए.
यह भी पढ़ें: मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, समुद्री लहरों और जलजमाव का खतरा, ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी
गनीमत रही कि वाहन खाली थे और आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. प्रशासन के मुताबिक, पेड़ गिरने से जिन तीन कारों और एक ऑटोरिक्शा को नुकसान हुआ है वे सभी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा. इसे बाद में सामान्य कर दिया गया.
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं और समय रहते पेड़ों की जांच कर उन्हें काटना या सुरक्षित बनाना जरूरी है. ठाणे नगर निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में अन्य कमजोर पेड़ों की पहचान कर एहतियातन कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









