
ठाणे पुलिस का बड़ा एक्शन, फ्लैट से बरामद किया 2.12 करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग
AajTak
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक फ्लैट से 2.12 करोड़ रुपये मूल्य की 1.93 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) दवा जब्त करने के बाद एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान नेटवर्क में शामिल 21 वर्षीय महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया. जबकि उसके दो पुरुष साथी शुरू में घटनास्थल से भाग गए, लेकिन बाद में उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक फ्लैट से 2.12 करोड़ रुपये मूल्य की 1.93 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) दवा जब्त करने के बाद एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस उपायुक्त (जोन III, कल्याण) अतुल ज़ेंडे ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात को अवैध ड्रग नेटवर्क के बारे में सूचना मिलने के बाद डोंबिवली के पास खोनी गांव में स्थित फ्लैट पर छापा मारा.
छापेमारी के दौरान नेटवर्क में शामिल 21 वर्षीय महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया. जबकि उसके दो पुरुष साथी शुरू में घटनास्थल से भाग गए, लेकिन बाद में उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी ने बताया कि आरोपी एक संगठित ऑपरेशन के सदस्य हैं, जिसमें दो पुरुष कथित तौर पर ड्रग की आपूर्ति और रसद का प्रबंधन करते थे, जबकि महिला ने इसके स्थानीय वितरण और डिलीवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: 2021 का ड्रग्स केस, 540 करोड़ के अवैध लेन-देन... जानें SAD नेता बिक्रम मजीठिया क्यों हुए गिरफ्तार
पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की ड्रग की जब्त
जब्त की गई मेफेड्रोन की कुल मात्रा 1.93 किलोग्राम है और इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.12 करोड़ रुपये है. मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस उपायुक्त जेडे के मुताबिक हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस समूह का महाराष्ट्र में या उसके बाहर संचालित होने वाले बड़े ड्रग सिंडिकेट से संबंध है. इस कार्रवाई को ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







