
ठाणे: गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, बॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर लड़की को दिया आग के हवाले
AajTak
ठाणे में 17 वर्षीय लड़के ने विवाद के बाद अपनी प्रेमिका को आग लगा दी, जिससे वह 80% झुलस गई. घटना के समय लड़की घर में अकेली थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 17 साल के लड़के पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका से हुए विवाद के बाद उसे आग के हवाले कर दिया. इस घटना में लड़की 80% तक झुलस गई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. कापुरबावड़ी पुलिस ने 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत 17 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रहती है. लेकिन पहले वह अपने परिवार के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में रहती थी. उसी दौरान उसकी पहचान उस इलाके में रहने वाले एक लड़के से हुई थी. कुछ दिन पहले लड़की भाई दूज के मौके पर चेंबूर गई थी. वहां उस लड़के ने उससे झगड़ा किया और मारपीट भी की. जब उसके रिश्तेदारों को इसकी जानकारी मिली, तो वे उसकी मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने उस लड़के को पकड़ने की कोशिश की. उस समय उसने लड़की को धमकी दी थी कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा. इस घटना के बाद लड़की बहुत डर गई थी.
24 अक्टूबर को जब लड़की ठाणे स्थित अपने घर में अकेली थी, अचानक घर से धुआं उठने लगा. इस बात की जानकारी आसपास के लोगों ने उसकी मां को दी. जब परिवार वाले घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि लड़का घर के अंदर था और लड़की जलने की हालत में चीख रही थी. परिवारवालों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जब परिवार ने लड़के से इस बारे में पूछा, तो वह वहां से भाग गया. आखिरकार लड़की की मां ने कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया.
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 109, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच विवाद हुआ था. लड़की का इलाज जारी है, और उसके बयान के बाद घटना का असली कारण स्पष्ट हो जाएगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







