
ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाकों के बाद लगी आग, एक कर्मचारी की मौत, चार घायल
AajTak
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वहां कुछ रसायनों से भरे ड्रम फट गए, जिससे सामग्री बाहर खड़े टेम्पो और वाहनों पर फैल गई और जिसके परिणामस्वरूप वाहनों में आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन बनाने वाली एक कंपनी में सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य श्रमिक घायल हो गए. इस दौरान फैक्ट्री में आग भी लग गई. जिसे काबू करने के लिए दमकल विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी. घायल श्रमिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे एक औद्योगिक इलाके में हुई. कुलगांव-बदलापुर फायर सर्विसेज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे के अनुसार, फैक्ट्री खारवई एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है.जहां यूनिट में सिलसिलेवार जोरदार विस्फोट हुए जिससे आग भी लग गई.
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वहां कुछ रसायनों से भरे ड्रम फट गए, जिससे सामग्री बाहर खड़े टेम्पो और वाहनों पर फैल गई और जिसके परिणामस्वरूप वाहनों में आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
अधिकारी के मुताबिक, अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से चार दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. सोनावणे ने आगे बताया कि आग आसपास की दो इकाइयों में फैल गई थी, लगभग दो घंटे के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया.
सीएफओ ने बताया कि विस्फोट इतने तेज़ थे कि उन्हें एक किलोमीटर की दूरी तक सुना जा सकता था. उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोटों का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










