
ठगों ने दिखाया गिरफ्तारी का डर, महिला ने बैंक जाकर ट्रांसफर कर दिए 33 लाख रुपये
AajTak
मुंबई में एक 72 साल की महिला को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने 32.8 लाख रुपये का चूना लगा दिया. खुद को कोलाबा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया और महिला को बैंक से पैसे ट्रांसफर करवाए. वीडियो कॉल पर फर्जी पुलिस वर्दी वाले शख्स ने जांच के नाम पर पैसे जमा कराने को कहा. साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 72 साल की एक बुजुर्ग महिला से ठगों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 32.8 लाख रुपये उड़ लिए. घटना मुलुंड क्षेत्र की है, जहां ठगों ने खुद को 'कोलाबा क्राइम ब्रांच' का अधिकारी बताकर महिला और उसके पति को एक 'मनी लॉन्ड्रिंगट केस में फंसाने की धमकी दी.
मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर ठगी
शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पति को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कोलाबा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने दावा किया कि दंपति के बैंक अकाउंट से 2.5 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े लेन-देन हुए हैं और इसके लिए 25 लाख रुपये बतौर कमीशन जमा हुए हैं. ठग ने परिवार की जानकारी मांगी और किसी से भी इस बात का जिक्र न करने की चेतावनी दी, वरना गिरफ्तारी हो सकती है.
पुलिस की वर्दी में फोन करते थे ठग
अगले दिन एक और ठग ने पुलिस अधिकारी के वेश में वीडियो कॉल किया. महिला ने उसे बताया कि उनके बैंक खाते में लगभग 37 लाख रुपये हैं और लॉकर में कुछ ज्वेलरी भी रखी है. ठग ने 'जांच' के नाम पर 32.8 लाख रुपये एक दिए गए खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा. डर और भ्रमित स्थिति में महिला बैंक गई और आरटीजीएस द्वारा पूरी रकम ट्रांसफर कर दी. उसने पेमेंट स्लिप भी व्हाट्सऐप पर भेज दी.
पैसे भेजने के बाद महिला को ठगी का हुआ एहसास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










