
ठंड से बचने के लिए जल रहे कचरे के पास बैठीं तीन लड़कियां, जहरीले धुएं से हो गई मौत
AajTak
गुजरात में जहरीले धुएं की वजह से तीन बच्चियों की मौत हो गई. दरअसल ये बच्चियां एक अन्य लड़की के साथ ठंड से बचने के लिए जलती कचरे के पास आग सेंकने पहुंच गईं. आग के पास बैठी बच्चियों को अचानक उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गईं, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मौत हो गईं.
गुजरात के सूरत में तीन नाबालिग लड़कियों की मौत का ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. सूरत के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम कचरे की आग से उठे जहरीले धुएं के कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में दुर्गा महंतो (12), अमिता महंतो (14) और अनीता महंतो (8) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब ये बच्चियां एक अन्य लड़की के साथ ठंड से बचने के लिए जलती कचरे के पास आग सेंकने पहुंच गईं.
पुलिस अधिकारी जे.आर. चौधरी ने बताया, 'आग के पास बैठी बच्चियों को अचानक उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गईं, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मौत हो गईं.'
जहरीली गैस से हुई सभी की मौत
एकमात्र बची हुई लड़की ने पुलिस को बताया कि जहरीली गैस के कारण तीनों बच्चियों की मौत हुई है. हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
सूरत सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केतन नाइक ने कहा कि ऐसा लगता है कि बच्चियों ने कुछ ऐसा जलाया होगा, जिससे जहरीला धुआं निकला और उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्होंने कहा, 'पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी.'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











