
ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, देश के इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. शीतलहर और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में लोग ठंड और शीतलहर की मार झेल रहे हैं.
पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. शीतलहर और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो चुकी है. वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में लोग ठंड और शीतलहर की मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ रेखा दक्षिणी श्रीलंका से उत्तरी तमिलनाडु तट तक फैली हुई है. वहीं, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अलावा उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों पर पर भी एक चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? दिल्ली में ठंड के साथ शीतलहर का दौर जारी है. शहर के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. IMD के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं ,अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. लखनऊ के मौसम का हाल लखनऊ में इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है. कोहरे के कारण लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
अगले 24 कैसा रहेगा मौसम? मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. पंजाब के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड रहने की संभावना है. वहीं, राजस्थान में 10 जनवरी को एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे रहेगा.
पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों पर बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है. गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








