
'ठंड बहुत है, आतंकी वारदातें भी बढ़ीं...', चुनाव टालने के लिए पाकिस्तानी संसद में पेश हुआ प्रस्ताव
AajTak
इस प्रस्ताव में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) से आग्रह किया गया है कि 8 फरवरी की तारीख को आगे बढ़ाया जाए और सभी संबंधित हितधारकों की सहमति से एक स्वीकार्य तारीख पर चुनाव कराया जाए, इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी.
पाकिस्तान के ऊपरी सदन में एक प्रस्ताव पेश कर 8 फरवरी के आम चुनावों को टालने की मांग की गई थी. इसके दो दिन बाद पाकिस्तान की सीनेट में भी इसी तरह का एक प्रस्ताव पेश किया गया. सीनेट में पेश किया गया यह अपनी तरह का तीसरा प्रस्ताव है, जिसमें चुनाव स्थगित करने के लिए ठंड के मौसम और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया है.
स्वतंत्र सीनेटर हिलाल-उर-रहमान द्वारा पाकिस्तान की सीनेट में पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड और बर्फबारी से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नागरिकों के लिए वोट डालने में मुश्किलें पैदा होंगी और चुनाव प्रचार करने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनौतियां पैदा होंगी. उसी तरह, देश में सुरक्षा चिंताओं के कारण, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा में, उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवादी हमलों के खतरों का सामना करना पड़ रहा है.
'घोषित तारीख खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लिए उपयुक्त नहीं'
हिलाल-उर-रहमान के प्रस्ताव में कहा गया है कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी चुनाव पूर्व प्रक्रियाओं में बाधाएं पैदा कर रही हैं. साथ ही उम्मीदवारों की भागीदारी सीमित कर रहा है. प्रस्ताव में दावा किया गया है कि नागरिकों के चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो जाने के डर के कारण, आम चुनाव के लिए घोषित तारीख खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लिए उपयुक्त नहीं है.
इस प्रस्ताव में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) से आग्रह किया गया है कि 8 फरवरी की तारीख को आगे बढ़ाया जाए और सभी संबंधित हितधारकों की सहमति से एक स्वीकार्य तारीख पर चुनाव कराया जाए, इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी. इससे दो दिन पहले स्वतंत्र सीनेटर हिदायत उल्लाह ने भी एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें आम चुनावों में तीन महीने की देरी की मांग की गई थी.
PTI और PPP की आयोग से समय पर चुनाव कराने की मांग

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









