
ठंड के बीच दिल्ली में 5 डिग्री तक पारा, शीतलहर-बारिश को लेकर मौसम पर आया ये अपडेट
AajTak
ठंड लगातार बढ़ रही है. साल 2026 की शुरुआत से ही दिल्ली में रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है. आज सुबह बेस स्टेशन सफदरजंग में तापमान 6.6°C दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली में ठंड लगातार तेज होती जा रही है. रात और सुबह के समय ठंड साफ तौर पर महसूस की जा सकती है. नए साल की शुरुआत से ही यहां तापमान गिरना शुरू हो गया था, और आने वाले दिनों में इसके और गिरने की संभावना है. दिल्ली में पिछले 5 दिनों से रात के तापमान में लगातार कमी आई है.
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बेस स्टेशन सफदरजंग में 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.6°C दर्ज किया था, जो 5 जनवरी सुबह के समय घटकर 6.6°C पहुंच गया. अनुमान है कि पारा इस हफ्ते और नीचे जा सकता है और 6°C से भी कम हो सकता है.
जनवरी का महीना दिल्ली के लिए सबसे ठंडा महीना होता है. इसी दौरान सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाता है. आमतौर पर न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे चला जाता है. पिछले 16 सालों में दिल्ली का सबसे कम तापमान 1.1°C रहा, जो 1 जनवरी 2021 को दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें: बर्फ में फिसल रहीं गाड़ियां, कश्मीर में झूम रहे पर्यटक, देखें बर्फबारी का लाइव वीडियो
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान
साल 2026 की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी. आज जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जबकि अधिकांश अन्य हिस्सों में मौसम सुधरने के आसार हैं. आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आ सकती है. यहां कई जगहों पर रात का तापमान गिरकर 5°C से नीचे जा सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







