
ठंड की दस्तक! दिल्ली-यूपी में गिरने लगा पारा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर के मौसम पर जानें IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर को अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों में 10 नवंबर के बाद तेजी से ठंड बढ़ सकती है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों में 10 नवंबर के बाद तेजी से ठंड बढ़ेगी. IMD ने 7 नवंबर को अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, सुबह के समय दिल्ली में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
इसके अलावा केरल, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता में किसी महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है और यह बहुत खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी.
देश की मौसमी गतिविधियां

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









