
ट्विटर बैन कर नाइजीरिया ने अपनाया भारतीय ऐप
AajTak
देश में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर बैन लगाने के बाद नाइजीरियाई सरकार ने भारत के 'Koo' ऐप को शुरू करने की अनुमति दी है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति के एक पोस्ट को हटाने से नाराज वहां की सरकार ने अपने देश में ट्विटर को अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया है.
देश में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर बैन लगाने के बाद नाइजीरियाई सरकार ने भारत के 'Koo' ऐप को शुरू करने की अनुमति दी है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति के एक पोस्ट को हटाने से नाराज सरकार ने देश में ट्विटर को अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया है. हालांकि नाइजीरिया की सरकार का कहना है कि ट्विटर ने उन मसलों को सुलझाने के लिए संपर्क किया है जिसकी वजह से उसे दक्षिणी अफ्रीकी देश में बैन किया गया है. (फोटो-रॉयटर्स) नाइजीरिया के सूचना और संस्कृति मंत्री लाई मोहम्मद ने कहा कि उन्हें बुधवार सुबह माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म से एक संदेश मिला, जिसमें सरकार के साथ बातचीत की मांग की गई है. मंत्री ने अबुजा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वे (ट्विटर) अब हमारे साथ सीनियर लेवल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं." (फोटो-रॉयटर्स)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











