ट्विंकल खन्ना से लेकर असिन तक, शादी के बाद छोड़ा एक्टिंग करियर, नहीं की कोई भी फिल्म
AajTak
बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह माना जाता रहा है कि शादी के बाद एक एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाएगा. उन्हें फिल्में ऑफर होनी बंद हो जाएंगी, लेकिन धीरे-धीरे यह धारणा अब बदलती नजर आ रही है. कई एक्ट्रेसेस ने सालों बाद ही सही, लेकिन इंडस्ट्री में कमबैक कर खुद को साबित किया है. अपनी काबीलियत दिखाई है. वहीं कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर को छोड़कर शादी के बाद एक्टिंग से बिल्कुल तौबा कर लिया और अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह रम गईं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह माना जाता रहा है कि शादी के बाद एक एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाएगा. उन्हें फिल्में ऑफर होनी बंद हो जाएंगी, लेकिन धीरे-धीरे यह धारणा अब बदलती नजर आ रही है. कई एक्ट्रेसेस ने सालों बाद ही सही, लेकिन इंडस्ट्री में कमबैक कर खुद को साबित किया है. अपनी काबीलियत दिखाई है. वहीं कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर को छोड़कर शादी के बाद एक्टिंग से बिल्कुल तौबा कर लिया और अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह रम गईं. इसमें असिन से लेकर ट्विंकल खन्ना, जेनेलिया डिसूजा और सोनाली बेंद्रे तक का नाम शामिल है.
गीता भी उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया. आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद गीता बसरा और हरभजन ने 2015 में शादी की थी. गीता ने आखिरी बार 2016 में पंजाबी फिल्म 'लॉक' में काम किया था.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












