
ट्विंकल-अक्षय की दिखेगी नोकझोंक, 'टू मच' शो में सैफ ने सुनाया हमले का किस्सा
AajTak
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान, काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो टू मच के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे. हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है.
इन दिनों काजोल और ट्विंकल खन्ना एक टॉक शो 'टू मच' होस्ट कर रही हैं. पहले के दो एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान नजर आए थे. इसके बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आए. अब आने वाले शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी-अनाड़ी जोड़ी यानी अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे. इस शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल है.
बता दें कि वायरल प्रोमो की शुरुआत काजोल और ट्विंकल द्वारा अक्षय और सैफ को 'खिलाड़ी और अनाड़ी' के रूप में पेश करने से होती है. इसके बाद, दोनों स्टार्स फिल्म के फेमस हुक स्टेप पर डांस करते दिखाई देते हैं.
अक्षय ने रखी अपनी राय वहीं एक्टर अक्षय कुमार ने अपने खास मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से इस शो का नाम 'टू चीता' होना चाहिए.' क्लिप में सैफ की हंसी भी फूट पड़ती है, जब ट्विंकल और अक्षय मजाक में इस बात पर बहस करते हैं कि सबसे पहले किसने कहा था, 'एक ज्योतिषी ने उनकी शादी की भविष्यवाणी की थी.'
सैफ की बात सुन काजोल हुईं इमोशनल इस दौरान अक्षय और सैफ शादी के बारे में भी अपने किस्सा शेयर करते हैं, 'अक्षय ने कहा, 'हर पति को एक अच्छा लिसनर (सुनने वाला) होना चाहिए.' इसके बाद सैफ मजाकिया अंदाज में आगे कहते हैं, 'या कम से कम एक अच्छे लिसनर की तरह दिखना चाहिए.' जब सैफ अपने घर हुई चोरी की घटना को याद करते हैं, तो माहौल थोड़ा बदल जाता है. उन्होंने कहा, 'मेरे पैर में चाकू मारा गया था और हर जगह खून था. मुझे याद है कि तैमूर मेरी तरफ देखकर पूछ रहा था, 'क्या तुम मरने वाले हो?' मैंने कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता.' काजोल ने इमोशनल होकर सैफ को गले लगाया और उन्हें 'असली हीरो' कहा.
साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ बता दें कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आने वाले हैं. जो 2016 में आई मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक बताई जा रही है. इस प्रोजेक्ट के साथ दोनों स्टार अक्षय और सैफ 17 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. माना जा रहा है कि फिल्म 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











