
ट्रोलिंग से बेपरवाह देवोलीना भट्टाचार्जी, शहनवाज संग शेयर किया शादी का अनसीन Video, यूजर्स बोले- रसोड़े में जिम ट्रेनर था
AajTak
'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' के किरदार में डरी-सहमी नजर आने देवोलीना रियल लाइफ में काफी बिंदास हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी को अकसर ही सोशल मीडिया पर गंभीर मुद्दों पर बात करते देखा जाता है. वहीं अब उन्हें शहनवाज शेख संग शादी को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोलिंग से बेपरवाह देवोलीना ने शादी का अनसीन वीडियो शेयर किया है.
देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनवाज शेख की शादी सोशल मीडिया पर हाईलाइट बनी हुई है. शहनवाज संग शादी को लेकर यूजर्स देवोलीना को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, 'गोपी बहू' सहने वालों में से नहीं हैं. वो बराबर यूजर्स की ट्रोलिंग का जवाब दे रही हैं. अब उन्होंने बेफ्रिक होकर शादी का अनसीन वीडियो शेयर किया है.
देवोलीना ने शेयर किया वीडियो 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' के किरदार में डरी-सहमी नजर आने देवोलीना रियल लाइफ में काफी बिंदास हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी को अकसर ही सोशल मीडिया पर गंभीर मुद्दों पर बात करते देखा जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस ने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख संग गुपचुप तरीके से शादी रचाई. देवोलीना अपने नये सफर को लेकर खुश हैं. वहीं कुछ लोग उनकी खुशियों में नाराज नजर आ रहे हैं.
देवोलीना की वेडिंग पिक्चर्स देखने के बाद यूजर्स ने उनकी तुलना श्रद्धा वालकर से कर डाली. यूजर्स का कहना है कि उनका हाल भी श्रद्धा वालकर जैसा होगा. देवोलीना इन सभी ट्रोलर्स को बराबर जवाब देती हुई दिख रही हैं. वहीं अब उन्होंने शादी का अनसीन वीडियो शेयर किया है. अनसीन वीडियो में एक्ट्रेस को शहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज करता हुआ देखा जा सकता है. लाल कलर की साड़ी में दुल्हन बनीं देवोलीना बेहद सुंदर दिख रही हैं. कपल का एक्साइटमेंट बता रहा है कि वो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
कमेंट में किया गया ट्रोल देवोलीना भट्टाचार्जी के वीडियो पोस्ट करते ही कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है. एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा तो रसोड़े में जिम ट्रेनर था, हम खाम खां विशाल भाई पर शक कर रहे.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'पैसे के लिये लोग कुछ भी कर सकते हैं.' कुछ लोग देवोलीना और शहनवाज की शादी को लव जिहाद बता रहे हैं. कई लोगों ने देवोलीना के तलाक की भविष्यवाणी भी कर डाली है.
अब लोग कुछ भी कहें, लेकिन देवोलीना के वीडियो से यही पता चलता है कि उन्हें किसी की बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो जैसी हैं, वैसी ही खुश हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











