
ट्रैफिक रूल तोड़ रही थी Jaguar चला रही महिला, पुलिस ने रोका तो कर दिया बवाल - VIDEO
AajTak
महिला को ट्रैफिक होमगार्ड से बहस करते हुए देखा जा सकता है. वो कहती है कि कई और लोग भी गलत रूट पर गाड़ी चला रहे हैं. वो ऐसा अकेले नहीं कर रही है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला ट्रैफिक होमगार्ड पर भड़कती नजर आ रही है. मामला हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके का है. होमगार्ड ने महिला को इसलिए रोका था, क्योंकि वो गलत रूट पर जगुआर चलाकर नियम तोड़ रही थी.
वीडियो अब कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है. वीडियो पर दिखाई दे रहे टाइम स्टैंप के अनुसार, ये घटना 24 फरवरी की रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुई थी.
इसमें श्रीलता नामक महिला को ट्रैफिक होमगार्ड से बहस करते हुए देखा जा सकता है. वो कहती है कि कई और लोग भी गलत रूट पर गाड़ी चला रहे हैं. वो ऐसा अकेले नहीं कर रही है.
वीडियो में वो कहती है कि उसने ट्रैफिक गार्ड विग्नेश से कहा कि कार की तस्वीर ले और उसे जाने दे. वो कहती है, 'अगर मैं गलत रूट में आई तो मुझे पता है.'
फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, विग्नेश ने जब कार रोकी तो श्रीलता ने उन्हें अपशब्द कहने शुरू कर दिए.
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके श्रीलता चुप नहीं हुई. उसने फोन में रिकॉर्डिंग करने को लेकर विग्नेश पर हमला भी किया और फोन को जमीन पर फेंक दिया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











