
ट्रेन में पेंट्रीकार के दो कर्मचारी कर रहे थे 300 KG गांजे की तस्करी, कीमत कर देगी हैरान
AajTak
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में ट्रेन में 300 किलो गांजे की तस्करी के आरोप में देवघर एक्सप्रेस के दो पेंट्रीकार कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग ट्रेन के जरिए गांजे को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहे थे. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है. दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं.
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में देवघर एक्सप्रेस के पैंट्री कार के दो कर्मचारियों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 35.76 लाख रुपये मूल्य का 298 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने देवघर एक्सप्रेस की तलाशी ली.
अगरतला जीआरपी थाने के प्रभारी अधिकारी तपस दास ने कहा, 'शनिवार शाम करीब 6:30 बजे पैंट्री कार के दो कर्मचारियों को देवघर एक्सप्रेस की ओर एक पुशकार्ट ले जाते हुए देखा गया. संयुक्त टीम ने पुशकार्ट को रोका और तलाशी के दौरान गांजे के पैकेट बरामद किए. दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान अंकुल कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं. तपास दास ने बताया, 'यह पहली बार है जब लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को खाना परोसने वाले पैंट्री कार के कर्मचारियों को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि इस तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके.'
पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत 35.76 लाख रुपये आंकी है. जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के जरिए तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है. यह घटना रेलवे में तस्करी के बढ़ते खतरे को उजागर करती है. पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.







