
ट्रेन की आवाज सुनते ही पटरियों के बीच कूद गया शख्स, GRP के जवानों ने ऐसे बचाई जान
AajTak
ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने सुसाइड के इरादे से पटरियों के बीच छलांग लगा दी. लेकिन वो दो पटरियों के बीच फंस गया. उसके छलांग लगाते ही रेलवे स्टेशन में अलार्म बजा और बचावकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे. फिर समय रहते उसकी जान बचा ली गई.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन वह बाल-बाल बच गया. दरअसल, जब उसने छलांग लगाई तो वह दो पटरियों के बीच फंस गया. बचावकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे और उसकी जान बचा ली. घटना ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन की है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 28 साल का कुशिक असरुद्दीन आत्महत्या के इरादे से मंगलवार को कल्यान रेलवे स्टेशन पहुंचा. जैसे ही उसे ट्रेन की आवाज आई. उसने सुसाइड के इरादे से पटरियों में छलांग लगा दी. लेकिन वह दो पटरियों के बीच फंस गया. तभी अलार्म बजा और बचावकर्मी वहां पहुंचे. उन्होंने पटरियों के बीच फंसे शख्स के वहां से सकुशल बाहर निकाल लिया. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया था.
जीआरपी के आधिकारियों के मुताबिक, कुशिक यवतमाल जिले का रहने वाला है. उसने बताया कि घरेलू कारणों के कारण वह सुसाइड करने जा रहा था. कुशिक के परिवार वालों को फिर इस बारे में सूचना दी गई. जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने उसे उसके घर वालों को सौंप दिया.
चार दिन पहले गुजरात के बोटाड जिले में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक वी.एस.गोले ने बताया कि घटना 31 दिसंबर को शाम साढ़े छह बजे निंगाला और आलमपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई.
गांधीधाम जाते समय यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगाई
उन्होंने बताया, "चारों ने भावनगर से गांधीधाम जाते समय एक यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. उस व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए." पुलिस के अनुसार मृतक शख्स की पहचान मंगाभाई विजुड़ा (42) के रूप में हुई है, जो एक रिश्तेदार के साथ झगड़े के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था. विजुड़ा की बेटियों की पहचान सोनम (17) और रेखा (21) और बेटे की जिग्नेश (19) के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि वे जिले के गढ़डा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








