
ट्रेनी IPS की तरकीब...Facebook पर लड़की की आईडी से भेजी रिक्वेस्ट और फंसा लिया अपहरणकर्ता
AajTak
facebook पर एक लड़की की फर्जी आईडी बनाई और फिर पुलिस ने युवती के अपहरण के आरोपी युवक से चैटिंग करनी शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी से उसका मोबाइल नंबर मांगा गया....
सोशल मीडिया साइट्स पर इन दिनों लगभग हर कोई काफी एक्टिव भी है. इसी का फायदा उठाकर उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने एक बड़े केस को सुलझा दिया है. दरअसल प्रयागराज की एक लड़की को अगवा करने का आरोप एक युवक पर लगा था. युवती को लेकर आरोपी मुंबई भाग गया था और मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा था. लेकिन पुलिस ने एक लड़की की फेसबुक आईडी बनाकर आरोपी युवक को अपने जाल में फंसा लिया. फेसबुक आईडी के जरिए आरोपी युवक तो अरेस्ट किया, साथ ही अगवा की गई युवती को भी बरामद कर लिया.
शहर यमुनापार इलाके के रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट घूरपुर थाने में दर्ज करवाई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुरजीत नाम के युवक की तलाश शुरू की तो पता चला वह मुंबई जाकर रह रहा है. आरोपी को ट्रेस करने का इकलौता जरिया मोबाइल था जो कि स्विच ऑफ आ रहा था.
facebook से जाल में फंसा आरोपी
इसी बीच पुलिस को एक बात का पता चला कि आरोपी युवक फेसबुक साइट पर बहुत ज्यादा एक्टिव है. यह देखते हुए ट्रेनी आईपीएस चिराग जैन ने एक फर्जी लड़की की फेसबुक आईडी बनाई और आरोपी युवक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. युवक ने उसे एक्सेप्ट कर लिया और यहीं से वह पुलिस के जाल में फंस गया. facebook पर बातचीत में युवक से फोन नंबर मांगा गया. आरोपी ने जैसे ही फेसबुक चैट पर अपना नंबर दिया, उसी नंबर के आधार पर उसे ट्रेस कर अरेस्ट कर लिया गया. यही नहीं, प्रयागराज घूरपुर की रहने वाली अगवा की गई युवती को भी बरामद कर लिया है.
अगवा युवती को मेडिकल के लिए भेजा
प्रयागराज पुलिस के ट्रेनी आईपीएस चिराग जैन आरोपी युवक और अगवा की गई युवती को बुधवार को मुंबई से प्रयागराज ले आए. इसके अलावा आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है, तो वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है. आपको बता दें प्रयागराज के इस ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी की पुलिस महकमे में चर्चा हो रही है, क्योंकि आरोपी को फेसबुक आईडी बनाकर गिरफ्तारी करने का यह पहला मामला सामने आया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








