
'ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी से सदमे में हूं', कोलकाता में रेप पर बोले सौरव गांगुली
AajTak
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इस घटना से वो सदमे में हैं. सौरव गांगुली ने कहा कि अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है और किसी एक घटना पर पूरी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी और उसके बाद हत्या को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने इस घटना की निंदा की है. एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि एक बेटी के पिता होने के नाते वह इस घटना से बहुत सदमे में हैं.
घटना से सदमे में सौरव गांगुली
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत को सुरक्षित माना जाता है और किसी एक घटना के आधार पर पूरी व्यवस्था पर कोई निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए. गांगुली ने कहा, 'यह एक जघन्य घटना है, ऐसे अपराध के लिए कोई माफी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.'
उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घिनौनी वारदात अस्पताल के अंदर हुई. पूर्व क्रिकेटर ने मेडिकल संस्थानों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है.
बता दें कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में लोग आक्रोशित हो गए थे. महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह सेमिनार हॉल में पाया गया था.
रेप से पहले आरोपी ने देखी थी पोर्न

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








