
ट्रेकर्स के लिए खुशखबरी! अब हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बनेंगे माउंटेन ट्रेल्स, बजट में बताया प्लान
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बूस्ट दिया है, खासकर इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म पर ध्यान केंद्रित करते हुए. सरकार ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु-केरल बॉर्डर पर सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की घोषणा की है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026-27 पेश करते हुए पर्यटन को बड़ा बूस्ट दिया है. खासकर इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म पर फोकस करते हुए सरकार ने इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स (पहाड़ी ट्रेकिंग और हाइकिंग ट्रेल्स) विकसित करने का ऐलान किया. ये ट्रेल्स खास तौर पर चार प्रमुख इलाकों में बनेंगे ताकि भारत दुनिया के लिए वर्ल्ड-क्लास ट्रेकिंग और हाइकिंग का हब बन सके. आइए जानते हैं बजट की ये खास बातें जो माउंटेन ट्रेल्स से जुड़ी हैं.
इन तीन राज्यों में माउंटेन ट्रेल्स
उत्तर भारत के इन तीन हिमालयी राज्यों में इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल्स बनाए जाएंगे. ये ट्रेल्स ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए होंगे. हाइकर्स को अब रोहतांग, केदारनाथ या वैष्णो देवी जैसे स्पॉट्स के अलावा नए ट्रेल्स एक्सप्लोर करने का मौका मिल सकेगा. आंध्र प्रदेश की अराकू वैली में भी सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की घोषणा की गई है. इससे दक्षिण भारत के ट्रेकर्स प्लांटेशंस और वॉटरफॉल्स के बीच हाइकिंग कर पाएंगे. यही नहीं तमिलनाडु-केरल बॉर्डर पर पोथिकाई मलै (Western Ghats) में भी ये ट्रेल्स बनेंगे. ये इलाका बायोडायवर्सिटी से भरपूर है तो ये ट्रेल्स इको-टूरिज्म को प्रमोट करेंगे.
सरकार का मानना है कि भारत में ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए जबरदस्त पोटेंशियल है. इन ट्रेल्स से न सिर्फ टूरिज्म बढ़ेगा, बल्कि लोकल एम्प्लॉयमेंट, इको-फ्रेंडली डेवलपमेंट और रीजनल ग्रोथ को पुश मिलेगा. साथ ही, अन्य ट्रेल्स जैसे टर्टल ट्रेल्स (ओडिशा, कर्नाटक, केरल) और बर्ड-वॉचिंग ट्रेल्स भी ऐलान हुए हैं लेकिन माउंटेन ट्रेल्स का फोकस पहाड़ी राज्यों पर है. इससे वहां के लोगों की जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा.
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया, जबकि फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में ये उनका 9वां बजट है. उन्होंने लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही. सीतारमण ने कहा कि हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बहुत जल्द बनने जा रहे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







