
ट्रूडो के मुल्क में पल रहे हैं भारत के ये 9 मोस्ट वॉन्टेड... पाकिस्तान जैसा न बन जाए कनाडा!
AajTak
कई खालिस्तानी आतंकी और खूंखार गैंगस्टर भी कनाडा की पनाह में हैं. वो वहां रहकर भारत के खिलाफ अपना एजेंडा चला रहे हैं. वो कनाडा की जमीन पर रहकर भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. भारत के नौजवानों को बहला फुसलाकर अपने साथ मिलाते हैं. उन्हें पैसों का लालच देते हैं.
अब कनाडा भारत के दुश्मनों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. या यूं कहें कि दूसरा पाकिस्तान बनता जा रहा है. वहां कई ऐसे खालिस्तानी आतंकवादी और गैंगस्टर पनाह लिए बैठे हैं, जो भारत में मोस्ट वॉन्टेड हैं. पिछले साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी, इस हत्याकांड में भी कनाडा कनेक्शन सामने आया था. सिद्धू की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने वहीं बैठकर पूरी साजिश रची थी.
इतना ही नहीं कई खालिस्तानी आतंकी और खूंखार गैंगस्टर भी कनाडा की पनाह में हैं. वो वहां रहकर भारत के खिलाफ अपना एजेंडा चला रहे हैं. वो कनाडा की जमीन पर रहकर भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. भारत के नौजवानों को बहला फुसलाकर अपने साथ मिलाते हैं. उन्हें पैसों का लालच देते हैं. कनाडा में नौकरी लगवाले का झांसा देते हैं और देश विरोध काम कराते हैं.
हाल ही में 9 ऐसे खालिस्तानी आतंकियों और कुख्यात गैंगस्टर्स के नाम सामने आए हैं, जिनके नाम भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं. ये नाम हैं-
- सुखदूल सिंह उर्फ सुखा - गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला - सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम - स्नोवर ढिल्लन - लखबीर सिंह उर्फ लांडा - अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला - चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला - रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज - गगनदीप सिंह उर्फ गगना हठूर
ये सभी कनाडा में छिपकर भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं और ये सब राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA के रडार पर हैं. भारत सरकार ने इनमें से चार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है. इन शातिर अपराधियों के कनाडा में होने की पुष्टि के बाद प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू हो सकती है. हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं है. क्योंकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कई बार इन आतंकियों और अपराधियों के कनाडा में छिपे होने के सबूत दे चुकी हैं. लेकिन कनाडा की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुराने हालात देखते हुए कनाडा से सहयोग की ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती.
18 जून को हुआ था निज्जर का मर्डर वो 18 जून 2023 की सुबह थी. उस दिन कनाडा के सर्रे शहर के एक गुरुद्वारे की पार्किंग में सुबह-सुबह जो कुछ हुआ, उसने लोगों को चौंका दिया. भारत में दसियों गुनाहों का इल्जाम अपने सिर पर लिए कनाडा में छुपे बैठे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को गुमनाम शूटर्स ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. निज्जर जैसे ही पार्किंग में पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे शूटर्स ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता शूटर अपना काम कर वहां से गुम हो गए.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










