
ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को बनाया नेशनल इंटेलिजेंस का डाइरेक्टर, पहले थीं डेमोक्रेट
AajTak
गैबार्ड, साल 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़कर स्वतंत्र हो गई थीं, ट्रंप की संभावित उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में भी देखी जा रही थीं. वे अब अवरील हेन्स की जगह लेंगी और अमेरिका की शीर्ष इंटेलिजेंस अधिकारी बनेंगी.
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि, 'उन्होंने तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर के रूप में चुना है. 43 वर्षीय तुलसी गबार्ड, बाइडेन प्रशासन की कट्टर आलोचक और पूर्व डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि रही हैं, वह जनवरी में रिपब्लिकन राष्ट्रपति-निर्वाचित ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद इस पद को संभालेंगी.
साल 2022 में छोड़ी थी डेमोक्रेट पार्टी गबार्ड, साल 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़कर इंडिपेंडेट चुनाव भी लड़ा था. वह, ट्रंप की संभावित उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में भी देखी जा रही थीं. वे अब अवरील हेन्स की जगह लेंगी और अमेरिका की शीर्ष इंटेलिजेंस अधिकारी बनेंगी. गबार्ड की नियुक्ति सीनेट में बिना किसी बड़ी कठिनाई के मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जहां ट्रंप के रिपब्लिकन साथी अगले साल कम से कम 52-48 सीटों की बहुमत में होंगे. ट्रंप ने एक बयान में कहा, "मुझे विश्वास है कि तुलसी अपने साहसी स्वभाव को हमारी इंटेलिजेंस कम्युनिटी में भी लाएंगी, हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगी और शक्ति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देंगी."
इंटेलिजेंस का नहीं है बहुत अनुभव गबार्ड के पास इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बहुत अधिक अनुभव नहीं है और उन्हें इस पद के लिए चुना जाना अपेक्षित नहीं था, हालांकि, उन्होंने 2004 से 2005 के बीच इराक में हवाई नेशनल गार्ड में मेजर के रूप में सेवा की थी और अब यूएस आर्मी रिजर्व में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. 2020 में, उन्होंने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश की थी, जो बाद में जो बाइडेन ने जीती, और फिर उन्होंने बाइडेन का समर्थन किया. डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ने के बाद, गबार्ड बाइडेन प्रशासन की बढ़ती आलोचक बन गईं और अक्सर रूढ़िवादी टीवी और रेडियो शो में नजर आईं, जहां उन्होंने अलगाववादी नीतियों का समर्थन किया और "वोकनेस" का विरोध करते हुए लोकप्रियता हासिल की.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











