
ट्रक में तेल कम हुआ और महिला मालामाल हो गई! मिले 8 करोड़
AajTak
Most lucky lottery winner: कई बार कुछ संयोग आपकी किस्मत तय करते हैं, एक महिला के साथ भी ऐसा हुआ. महिला के ट्रक का फ्यूल खत्म हो गया, फिर जिस जगह से उसने फ्यूल भरवाया, वहीं लॉटरी का टिकट भी खरीद लिया. महिला की किस्मत बुलंद रही और उसने 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की लॉटरी की राशि जीत ली.
ट्रक का फ्यूल कम होने और 8 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने में क्या कोई संबंध हो सकता है? एकबारगी को आप कहेंगे- 'नहीं'. लेकिन, 8 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाली महिला ने ट्रक में फ्यूल कम होने की घटना को ही खुद के विजेता बनने का श्रेय दिया.
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाली लॉरा कीन ने बताया कि क्रिसमस को देखते हुए वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रक से शॉपिंग के लिए गई थीं. इसी दौरान ट्रक में फ्यूल की मात्रा बताने वाली लाइट ने इंगित किया कि तेल कम है.
इसके बाद लॉरा ने नॉर्थ कैरोलिना के कर्नर्सविले में मौजूद 7-इलेवन गैस स्टेशन पर ट्रक रोका. जब लॉरा ट्रक का टैंक फुल करवा रही थीं, इसी दौरान उन्होंने '$30 Millionaire Maker scratch-off ticket' लॉटरी का टिकट खरीदा. इसके चंद मिनट बाद लॉरा को पता चला कि वह इस लॉटरी के टिकट से 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जीत गई हैं.
लॉरा ने जैसे ही लॉटरी की भारी भरकम राशि जीती वह चिल्ला पड़ीं, उनका बॉयफ्रेंड भी खुशी में चिल्लाने लगा. कपल को इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा था कि वह लॉटरी से करोड़ों रुपए की राशि जीत चुके हैं.
लॉरा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात पर हुआ कि वह किन परिस्थितियों में लॉटरी जीतीं. लॉरा ने कहा उस दिन अगर फ्यूल लाइट कमी की ओर इशारा नहीं करती तो वह शायद कभी भी लॉटरी का टिकट नहीं खरीदतीं.
इससे पहले नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली मारसिया फिने ने भी कुछ इसी अंदाज में लॉटरी की राशि जीती थी. मारसिया फिने एक फूड स्टोर से चिप्स खरीदने गई थीं, लेकिन उन्होंने इस स्टोर से 2 हजार रुपए कीमत का लॉटरी का टिकट खरीदा था. इस टिकट से उन्होंने 57 लाख रुपए की इनामी राशि टैक्स कटने के बाद प्राप्त की थी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











