
ट्रंप से बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफर पर रूस का आया बयान
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह पुतिन से जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं, ताकि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके. उन्होंने परमाणु हथियारों में कटौती पर भी काम करने की इच्छा जताई.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन रूस अब वाशिंगटन से इस संबंध में पुष्टि का इंतजार कर रहा है. ये जानकारी क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी.
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह पुतिन से जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं, ताकि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके. उन्होंने परमाणु हथियारों में कटौती पर भी काम करने की इच्छा जताई. बता दें कि रूस और यूक्रेन का युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था और जल्द ही इस युद्ध को तीन साल हो जाएंगे.
'मैं चाहता हूं कि पुतिन से जल्द मिल सकूं'
ट्रंप ने कहा था कि मैं वास्तव में चाहता हूं कि मैं राष्ट्रपति पुतिन से जल्द से जल्द मिल सकूं, ताकि उस (रूस-यूक्रेन) युद्ध को समाप्त किया जा सके. क्योंकि ये युद्ध लाखों जिंदगियां बर्बाद कर रहा है और इसे रोकना बहुत जरूरी है. ट्रंप ने कहा कि मेरे ख्याल से जितना मैंने सुना है पुतिन मुझसे मिलना चाहते हैं और हम जल्द ही मिलेंगे. मैं तुरंत मिलने के लिए तैयार हूं. युद्धभूमि पर सैनिक मारे जा रहे हैं.
चुनाव से पहले भी किया था दावा डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले कई बार दावा किया था कि अगर उनका कार्यकाल शुरू होता है तो उनके पहले दिन में ही यूक्रेन और रूस के बीच समझौता हो जाएगा. ट्रंप 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में लौटे हैं. हालांकि, उनके सलाहकारों ने अब स्वीकार किया है कि इस युद्ध को समाप्त करने में कुछ महीने लग सकते हैं.
'ज़ेलेंस्की युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार'

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





