
ट्रंप-पुतिन की दो घंटे लंबी बातचीत, यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए जल्द बुडापेस्ट में मुलाकात
AajTak
ट्रंप ने पुतिन से बातचीत के बीच ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि अभी पुतिन के साथ बातचीत जारी है. उनके साथ लंबी-चौड़ी बातचीत हो रही है. इस दौरान क्या-क्या बातचीत हुई, इसके बारे में बताऊंगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को लंबी-चौड़ी बातचीत की. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के व्हाइट हाउस दौरे से एक दिन पहले ही ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई.
ट्रंप ने पुतिन से बातचीत के बीच ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि अभी पुतिन के साथ बातचीत जारी है. उनके साथ लंबी-चौड़ी बातचीत हो रही है. इस दौरान क्या-क्या बातचीत हुई, इसके बारे में बताऊंगा.
बता दें कि जेलेंस्की को अमेरिका से मदद की दरकार है. जेलेंस्की को लंबी दूरी की */ /*-->*/ /*-->*/ टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों सहित अमेरिका से उन्नत हथियार मिलने की आस है. इन मिसाइलों की रेंज में मॉस्को और अन्य रूसी शहर आ सकते हैं. इसे लेकर ट्रंप ने पहले संकेत दिए थे कि अगर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आए तो वह यूक्रेन को ये हथियार मुहैया करा सकते हैं.
ट्रंप ने छह अक्टूबर को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मैंने यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने पर विचार किया है. उन्होंने ये भी कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे और पूछेंगे कि क्या रूस चाहता है कि ये मिसाइलें उसके खिलाफ इस्तेमाल हों.
ट्रंप ने कहा था कि टॉमहॉक एक जबरदस्त हथियार है. रूस को इसकी जरूरत नहीं है. उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात कर कहा था कि अगर रूस शांति वार्ता नहीं करता, तो अमेरिका NATO देशों को ये मिसाइलें बेचेगा, जो फिर इन्हें यूक्रेन को ट्रांसफर करेंगे.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.









