
ट्रंप ने सैन फ्रांसिस्को में सेना भेजने की धमकी दी, कहा- उसे फिर से महान बनाएंगे
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन फ्रांसिस्को में सेना भेजने की धमकी दी है. साथ ही कहा कि वे डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले शहरों में सैन्य तैनाती बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि सैन फ्रांसिस्को को फिर से महान बनाएंगे. वहीं, ट्रंप के आलोचकों ने इसे राजनीतिक कदम बताया, जबकि गवर्नर न्यूज़म ने इसे सत्ता का दुरुपयोग कहा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दिए एक इंटरव्यू में सैन फ्रांसिस्को में सेना भेजने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि वह डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले शहरों में अमेरिकी सैन्य बलों की तैनाती बढ़ाना चाहते हैं. ट्रंप पहले ही लॉस एंजिलिस, वॉशिंगटन और मेम्फिस में नेशनल गार्ड भेज चुके हैं, जबकि शिकागो और पोर्टलैंड में स्थानीय अदालतों ने इस तैनाती को रोक दिया था.
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अब हम सैन फ्रांसिस्को जाने वाले हैं, फर्क यह है कि मुझे लगता है वहां के लोग हमें चाहते हैं. कभी सैन फ्रांसिस्को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक था, लेकिन करीब 15 साल पहले सब कुछ गलत हो गया. हम वहां जाएंगे और उसे फिर से महान बनाएंगे.
समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कई बार अमेरिकी शहरों में अपराध और अव्यवस्था को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, ताकि सेना की तैनाती को जायज ठहराया जा सके. उन्होंने पिछले महीने यह भी सुझाव दिया था कि अमेरिकी शहरों को सेना के ट्रेनिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
पहली बार जून में लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड भेजे गए थे, जब माइग्रेशन को लेकर छापों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे. आलोचकों का कहना था कि ये छापे नस्ल और भाषा के आधार पर लोगों को निशाना बना रहे थे.
वहीं, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूज़म ने उस समय ट्रंप की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी. न्यूज़म अक्सर ट्रंप से टकराव में रहते हैं और 2027 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित दावेदार माने जा रहे हैं.
ट्रंप का ये बयान ऐसे समय आया है जब सैन फ्रांसिस्को स्थित टेक कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने भी हाल ही में शहर में नेशनल गार्ड भेजने की बात कही थी, जिसके लिए उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








