
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को 'पागलपन' बताया, कहा- चीन शांति कायम करने में मदद कर सकता है
AajTak
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए तुरंत युद्धविराम और बातचीत का आग्रह किया है.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए तुरंत युद्धविराम और बातचीत का आग्रह किया है. ट्रंप ने युद्ध को "पागलपन" बताया है. ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया कि चीन शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जबकि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कार्रवाई के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया.
ट्रंप ने रविवार को पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के माध्यम से ये टिप्पणियां कीं. यह बैठक पिछले महीने ट्रंप की चुनावी जीत के बाद ट्रंप और जेलेंस्की के बीच पहली आमने-सामने की बातचीत थी.
ट्रंप ने की युद्धविराम की अपील ट्रंप ने लिखा, 'जेलेंस्की और यूक्रेन एक समझौता करना चाहते हैं और युद्ध के पागलपन को रोकना चाहते हैं.' उन्होंने दावा किया कि कीव ने लगभग 400,000 सैनिकों को खो दिया है. इन आंकड़ो में मारे गए सैनिक और घायल दोनों शामिल हैं.
ट्रंप ने कहा, 'तुरंत युद्धविराम होना चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए. मैं व्लादिमीर को अच्छी तरह जानता हूं. यह उनके लिए कार्रवाई करने का समय है. चीन मदद कर सकता है. दुनिया इंतज़ार कर रही है.'
ट्रंप नोट्रे डेम कैथेड्रल को फिर से शुरू करने के लिए पेरिस में थे. उन्होंने शनिवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित एक बैठक में जेलेंस्की के साथ लगभग एक घंटा समय बिताया. फ्रांसीसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि बातचीत अच्छी रही है.
जेलेंस्की ने क्या कहा? ट्रंप की टिप्पणियों का जवाब देते हुए, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि शांति केवल समझौतों के माध्यम से मिल सकती है, बल्कि इसके लिए विश्वसनीय गारंटी की आवश्यकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











