
ट्रंप ने कर दिया खेल... वेनेजुएला पर बड़ा अटैक, ये कच्चे तेल के लिए कितना बड़ा संकट
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ा हवाई हमला किया है, जिसके बाद अब ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई को लेकिन चिंता बन गई है. लेकिन एक्स्पर्ट्स इसे किसी और तरीके से देख रहे हैं.
अमेरिका ने वेनेजुएला के कई शहरों को निशाना बताते हुए 7 जगहों पर हवाई हमला किया है. यह हमला अमेरिका और वेनेजुएला के बीच कई दिनों से बढ़ते तनाव के कारण हुआ है. लेकिन अब पूरी दुनिया की नजर कच्चे तेल पर रहने वाली है, क्योंकि वेनेजुएला बड़े स्तर पर कच्चे तेल का उत्पादक रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हवाई हमले कच्चे तेल के बाजार में कोई बड़ी हलचल नहीं होगी.
मार्केट एक्सपर्र्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतों पर अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई का सीमित प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. इस घटना से जोखिम तो बढ़ता है, लेकिन वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति में कोई खास रुकावट आने की संभावना नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका ने साल 2019 से ही वेनेजुएला की तेल सप्लाई पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिस कारण वेनेजुएला का तेल पहले से ही ग्लोबल मार्केट में कम है. ऐसे में इस नए अटैक से ग्लोबल आपूर्ति को झटका लगने की संभावना कम है.
वेनेजुएला का उत्पादन लगातार गिर रहा है स्विस बैंक यूबीएस के रणनीतिकार जियोवानी स्टाउनोवो ने यूएई स्थित द नेशनल न्यूज को बताया कि इसके प्रभाव का पूरी तरह से आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन अमेरिका द्वारा तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगाने के बाद से वेनेजुएला का उत्पादन और निर्यात लगातार गिर रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्य जोखिम यह है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो यह गिरावट जारी रह सकती है. सिंगापुर स्थित वांडा इनसाइट्स की CEO वंदना हरि ने कहा कि तेल बाजार पर अभी इसका मामूल असर होगा. एक्सपर्ट्स के ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला पर हमले की पुष्टि करने के बाद आई है.
घरेलू मार्केट में इसका क्या होगा असर? Ya वेल्थ की डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने लाइवमिंट को बताया कि अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के चलते कई कमोडिटीज की कीमतों में उछाल आ सकता है. उनका अनुमान है कि सोने, चांदी, तांबे, कच्चे तेल और गैसोलीन के लिए बाजार में तेजी के साथ शुरूआत होगी. गुप्ता ने कहा कि कॉमेक्स गोल्ड, जो 4,345.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था, 4,380 डॉलर तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी 75-78 डॉलर के दायरे में जा सकती है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 62 से 65 डॉलर प्रति बैर तक बढ़ सकता है.
घरेलू बाजार में इसका क्या होगा असर? गुप्ता ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं, जबकि चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ सकती है. एमसीएक्स कच्चे तेल की कीमतें 5,200-5,300 रुपये प्रति बैरल के आसपास रहने की उम्मीद है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







