
ट्रंप ने ईरान की ओर रवाना किया दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत, US ने इसी से किया था मादुरो का खेल खत्म!
AajTak
ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को चेतावनी दी थी कि उनके एडमिनिस्ट्रेशन के साथ डील न कर पाना तेहरान के लिए 'बहुत दर्दनाक' होगा. ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स ने पिछले हफ़्ते ओमान में अप्रत्यक्ष बात की थी लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला था.
संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को मध्य पूर्व भेजने का फैसला किया है. यह पोत पहले से ही वहां मौजूद यूएसएस अब्राहम लिंकन को सपोर्ट करेगा. अमेरिका के इस कदम की वजह से इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य शक्ति में भारी बढ़ोतरी होगी. अमेरिका का ये कदम डोनाल्ड ट्रंप की सौदेबाजी करने की कोशिशों को मजबूत करेगा.
यह कदम तब उठाया गया है जब ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ईरान के साथ बातचीत की एक नई दौर की उम्मीद जताई थी. लेकिन तेहरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के ओमान और कतर दौरे तथा अमेरिकी मध्यस्थों के साथ संदेशों के आदान-प्रदान से बातचीत आगे नहीं बढ़ी.
इधर अरब देशों ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में अमेरिका का कोई भी हमला क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है, खासकर जब गाजा में इजरायल-हमास युद्ध से मध्य पूर्व पहले से ही अस्थिर है.
यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड, जो दुनिया का सबसे एडवांस और बड़ा विमानवाहक है. यह युद्धपोत कैरिबियन से सीधे मध्य पूर्व की ओर रवाना होगा. यह पहले वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए वहां तैनात था, जहां ट्रंप प्रशासन ने निकोलस मादुरो की सरकार पर कार्रवाई की थी. फोर्ड जून 2025 से समुद्र में है, जिसका मतलब है कि क्रू सदस्यों की तैनाती आठ महीने से ज्यादा हो जाएगी.
अब यह अब्राहम लिंकन के साथ पर्सियन गल्फ में शामिल होगा, जहां गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स, फाइटर जेट्स और सर्विलांस एयरक्राफ्ट पहले से मौजूद हैं.
दुनिया के सबसे शक्तिशाली विमानवाहक के रूप में जाना जाने वाला फोर्ड 4,500 से ज्यादा क्रू सदस्यों के साथ तैनात है. इसकी रीडिप्लॉयमेंट से अमेरिका ईरान पर दबाव बढ़ा रहा है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







