
ट्रंप के मर्डर की एक और साजिश फेल? रैली के बाहर से गन और फर्जी पास के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
कैलिफोर्निया में पुलिस ने गन और फर्जी पास के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था. उसे डोनाल्ड ट्रंप की रैली के बाहर से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि ये ट्रंप की हत्या की साजिश हो सकती है.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के बाहर से पुलिस ने एक शख्स को बंदूक और फर्जी पास के साथ गिरफ्तार किया है.
रिवरसाइड काउंड के शैरिफ ऑफिस के मुताबिक, रैली शुरू होने से कुछ मिनटों पहले कोचेला में एवेन्यू 52 और सेलिब्रेशन चौराहे के पास चेकपॉइंट से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. संदेह है कि ये ट्रंप की हत्या की तीसरी कोशिश हो सकती थी.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम वेम मिलर है, जिसे रैली के एंट्री गेट से आधा मील दूर एक चेकपॉइंट से गिरफ्तार किया है. रिवरसाइड काउंटी के शेरिफ चाड बियान्को ने बताया कि उसके पास फर्जी प्रेस और वीआईपी पास थे, जिससे उस पर शक हुआ.
बियान्को ने बताया कि मिलर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था. उन्होंने कहा कि हमने शायद हत्या की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक लोडेड गन, एक हैंडगन और मैगजीन बरामद की गई है. हालांकि, बाद में आरोपी को 5 हजार डॉलर के बॉन्ड पर जमानत पर रिहा कर दिया गया.
ट्रंप पर हो चुके हैं कई हमले

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











