
ट्रंप के बहाने BJP ने मोदी के चौथे टर्म और 'मार्गदर्शक मंडल' को लेकर किया इशारा | Opinion
AajTak
जिस 8 साल की उम्र में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार वापसी की है, बीजेपी अपने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेज देती है, लेकिन अमित मालवीय का संकेत समझें तो लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसी बातें लागू नहीं होने जा रही हैं. उनके मार्गदर्शक मंडल में जाने की अटकलों को छोड़िये, चौथे टर्म की तैयारी चल रही है.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से ही ब्रांड मोदी और मोदी के जादू पर सवाल उठने लगे हैं. सवाल उठने की खास वजह भी है. बीजेपी अपने बूते आम चुनाव में बहुमत भी नहीं हासिल कर सकी - और बैसाखी के सहारे एनडीए की सरकार बनानी पड़ी.
नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री जरूर बन गये, लेकिन अभी तक ये आशंका भी खत्म नहीं हुई है कि तब क्या होगा जब टीडीपी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू या जेडीयू नेता नीतीश कुमार या दोनो बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे? वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टीएमसी नेता ममता बनर्जी की तरफ बीजेपी उम्मीदों भरी नजर से देखती आ रही है. कोलकाता के मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर केस में केंद्र सरकार के सॉफ्ट रवैये में इसकी झलकी भी देखी जा चुकी है.
लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केंद्र में रखकर 75 साल के होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी लिया, था - और कुछ दिनों से उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चा जोर पकड़ने लगी है.
ऐसे में, ये सवाल तो बनता ही है कि जब 78 साल की उम्र में डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर वापसी हो सकती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चौथी पारी क्यों नहीं खेल सकते? और सोशल मीडिया पर ये बहस छेड़ी से बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने.
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी खूब शेयर की जा रही है. ये वायरल वीडियो एक पॉडकास्ट का है, जिसमें ज्योतिषी दावा करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना तीसरा टर्म पूरा नहीं कर पाएंगे. स्वयंभू सिग्नेचर एक्सपर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जेल जाने और मुकेश अंबानी की तबीयत के बारे में भी प्रेडिक्शन किया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









