
ट्रंप के निशाने पर आए हूती विद्रोही, अमेरिका ने यमन में किया एयर स्ट्राइक... 9 लोगों की मौत
AajTak
डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान मुखातिब होते हुए कहा,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के निशाने पर हूती विद्रोही आ गए हैं. शनिवार को अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ़ सैन्य हमले शुरू कर दिए. इसमें यमन के 9 लोगों की मौत हो गई है.
दरअसल, हूती विद्रोही के समूह ने लाल सागर के शिपिंग के खिलाफ़ हमले किए थे. अमेरिका ने चेतावनी दी कि अगर हूतियों ने अपना अभियान नहीं खत्म किया तो नरक की बारिश होगी. ट्रंप ने हूतियों के मुख्य समर्थक ईरान को भी चेतावनी दी है कि उसे समूह को समर्थन तुरंत बंद कर देना चाहिए.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान मुखातिब होते हुए कहा, "अगर संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकी दी, तो अमेरिका आपको पूरी तरह से जवाबदेह ठहराएगा और हम इसके बारे में अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे."
हूती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यमन के सना पर अमेरिकी हमलों में नौ नागरिक मारे गए और नौ घायल हो गए.
यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "15 मार्च को, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अमेरिकी हितों की रक्षा, दुश्मनों को रोकने और नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए यमन में ईरान समर्थित हूती ठिकानों के खिलाफ सटीक हमलों सहित कई ऑपरेशन शुरू किए."
किस जगह पर हुआ US अटैक?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










