
ट्रंप के दूत के साथ पुतिन ने 4 घंटे की बैठक, यूक्रेन में युद्धविराम पर रूसी राष्ट्रपति को मनाने की कोशिशें जारी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच चार घंटे लंबी बैठक हुई है. इसका मकसद यूक्रेन संकट के समाधान पर चर्चा करना था. हालांकि, यूक्रेन में शांति स्थापित करने के मोर्चे पर मतभेद जारी हैं.
अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की है. राष्ट्रपति पुतिन ने विटकॉफ का स्वागत भी किया. यह बैठक चार घंटे से ज्यादा समय तक चली. यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने को लेकर यह बैठक की गई, जहां जंग समाप्त करने के लिए मतभेदों पर उन्हें मनाने की कोशिशें चल रही हैं.
अमेरिका और रूस के बीच बदलते संबंधों के लिए हालिया मीटिंग काफी मायने रखता है. रूस और अमेरिका के बीच आर्कटिक क्षेत्र और दुर्लभ खनिजों के संयुक्त निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है. अमेरिकी दूत के साथ होटल से खुद पुतिन के इन्वेस्टमेंट डिप्लोट किरिल दिमित्रियेव भी उनके साथ नजर आए, जिन्होंने उन्हें पुतिन तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: रूसी सेना में कैसे भर्ती हो रहे विदेशी नागरिक? भारत ही नहीं, इन देशों के लोग भी जंग में फंसे
जंग समाप्त करने के मोर्चे पर अमेरिका-रूस में मतभेद
अमेरिका की कोशिश थी कि रूस के साथ यूक्रेन में जंग समाप्त करने से पहले संभावित समझौते कर लिए जाएं, लेकिन जंग की समाप्ति पर दोनों मुल्कों के बीच कुछ मतभेद हो रहे हैं. ट्रंप ने भी रूस के तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लागू करने की चेतावनी दी है, और अगर उन्हें रूस द्वारा यूक्रेन संकट के समाधान में सुस्ती नजर आ रही है.
यूक्रेनी अधिकारियों ने हाल ही में अमेरिका को एक लिस्ट भेजी है जिसमें उन लक्ष्यों का जिक्र है, जिन्हें रूस ने ऊर्जा संरचना युद्धविराम के बावजूद निशाना बनाया है. ट्रंप ने शुक्रवार को 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "रूस को आगे बढ़ना होगा. अत्यधिक लोग मर रहे हैं, और हजारों लोग एक भयानक और युद्ध में हर सप्ताह मारे जा रहे हैं."

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







