
ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर की हुई इंडिया में एंट्री और 21 दिन में डील डन... देखें पूरी टाइमलाइन
AajTak
भारत और अमेरिका के बीच चल रहा महीनों पुराना ट्रेड वॉर खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद एक ऐतिहासिक ट्रेड डील फाइनल हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी को भारत के साथ एक अहम व्यापार समझौते (Trade Deal) का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले कुल 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर तत्काल प्रभाव से 18% कर दिया है. ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी 30 मिनट की बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया.
भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद करने और इसके बजाय अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमति जताई है. इसके अलावा, भारत ने अगले कुछ साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद और कोयला खरीदने की प्रतिबद्धता भी दिखाई है.
पीएम मोदी ने इस ऐलान का स्वागत करते हुए इसे 'मेड इन इंडिया' उत्पादों के लिए बड़ी जीत बताया और कहा कि यह सहयोग दोनों लोकतंत्रों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा.
यूएस एंबेसडर ने जताई थी उम्मीद...
सर्जियो गोर ने 12 जनवरी को पद संभालने के बाद ही बेहद सकारात्मक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि डील पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय PM नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती सच्ची है और सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन आखिर में वे हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे.
गोर की यह बयान कुछ ही दिन बाद दिया था, जब कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने डील पर साइन करने में देरी के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया था, जिसे दिल्ली ने नकार दिया था. हालांकि, दोनों देशों के बीच टैरिफ पर गहमागहमी पिछले साल अप्रैल से शुरू हुई थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












