
ट्रंप के ऊपर केस पर केस... दोषी साबित हुए तो भी बन सकते हैं राष्ट्रपति, जानें कैसे?
AajTak
2021 में राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद गैरकानूनी रूप से गोपनीय सरकारी दस्तावेज रखने के आरोपी 77 साल के ट्रंप मंगलवार को मियामी कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने बकायदा मामले में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. लेकिन जल्द ही उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई.
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. कई आपराधिक मामलों में फंसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से इस पद के प्रमुख दावेदार हैं. गोपनीय सरकारी दस्तावेजों को गैरकानूनी रूप से रखने के आरोप में फंसे ट्रंप के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें इस मामले में लंबे समय तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है. लेकिन सच्चाई ये है कि इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भी 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का उनका सपना टूटने वाला नहीं है.
2021 में राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद गैरकानूनी रूप से गोपनीय सरकारी दस्तावेज रखने के आरोपी 77 साल के ट्रंप मंगलवार को मियामी कोर्ट में पेश हुए थे. उन्होंने बकायदा मामले में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. लेकिन जल्द ही उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई.
ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स मामले में किरकिरी होने के बाद नौ मई को उन पर ई जीन कैरल नाम की एक स्तभंकार ने सिविल केस दायर किया था. कैरल ने ट्रंप पर रेप और उसे सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने का आरोप लगाया था ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया था. इस मामले में कोर्ट ने कैरल के रेप के दावों को नकार दिया था लेकिन यह भी कहा था कि ट्रंप ने उनका उत्पीड़न किया है. इस आरोप में ट्रंप पर 50 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया था.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कहा जाता रहा है कि ये तीनों मामले ऐसे हैं कि जो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी दावेदारी के लिए अड़चन बन सकते हैं. लेकिन क्या वाकई न्यूयॉर्क या फ्लोरिडा मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भी वह अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं? इसका जवाब देते हुए एक्सपर्ट्स ने कहा कि ऐसा मुमकिन है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें से किसी भी आरोप में ट्रंप को दोषी ठहराए जाने के बाद भी ट्रंप को राष्ट्रपति बनने से रोका नहीं जा सकता. किसी भी मामले में सुनवाई में महीनों का समय लगेगा और ट्रंप तब तक आराम से प्रचार-प्रसार कर सकते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











