
ट्रंप की धमकी काम आई, कनाडा गूगल-अमेजॉन जैसी कंपनियों पर डिजिटल टैक्स के फैसले से हटा पीछे
AajTak
कनाडा ने ट्रंप की धमकियों के बीच डिजिटल सर्विस टैक्स को लागू करने पर रोक लगा दी है. कनाडा के वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 जुलाई तक नए व्यापार समझौते पर सहमति बनाने के लिए फिर से वार्ता करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं, लेकिन अब उनकी प्रेशर पॉलिटिक्स रंग लाती हुई नजर आ रही है. इसी बीच कनाडा ने रविवार देर रात अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर लगाए जाने वाले डिजिटल सर्विस टैक्स (DST) को रद्द कर दिया है जो सोमवार से लागू होने वाला था. कनाडा के इस कदम का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रुकी हुई व्यापार वार्ताओं को आगे बढ़ाना है.
इस बारे में कनाडा के वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 जुलाई तक नए व्यापार समझौते पर सहमति बनाने के लिए फिर से वार्ता शुरू करेंगे.
आज पेश होगा विधेयक
कनाडा के वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सोमवार से लागू होने वाला डिजिटल सर्विस टैक्स के कलेक्शन रोक दिया जाएगा. वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन सोमवार को डिजिटल सर्विस टैक्स अधिनियम को रद्द करने के लिए विधेयक पेश करेंगे.
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, 'DST को 2020 में घोषित किया गया था, क्योंकि कनाडा में चल रही कई बड़ी तकनीकी कंपनियां कनाडाई नागरिकों से होने वाली अपनी इनकम पर टैक्स नहीं दे रही थीं. कनाडा का हमेशा से उद्देश्य डिजिटल सर्विसेज से टैक्सेशन संबंधित बहुपक्षीय समझौता रहा है.'
यह भी पढ़ें: 'जब तक कनाडा टैक्स नहीं हटाता, तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी', ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








