
ट्रंप की तरह कान में पट्टी बांधकर रैली में पहुंच रहे लोग, बोले- यह US में नया फैशन ट्रेंड
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ था. पेनसिल्वेनिया में जब वह एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे तभी 20 वर्षीय एक बंदूकधारी ने उनपर फायरिंग की थी. इस हमले में एक गोली उनके दाहिने कान में लगी थी. हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था.
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद अमेरिका की सियासी हवा रिपलब्लिकन नेता के पक्ष में बहने लगी है. इसका एक नजारा इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है. ट्रंप के समर्थन में आई इस भीड़ ने भी अपने नेता की तरह दाएं कान में पट्टी लगाकर उनका साथ दिया. दरअसल, हमले के बाद ट्रंप अपने कान में लगी चोट के कारण बंधी पट्टी के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें हौसला देने के लिए लोगों की भीड़ भी इसी लुक में नजर आ रही है. ट्रंप के समर्थक इसे नया फैशन ट्रेंड बता रहे हैं.
भीड़ ने 'फाइट-फाइट' का लगाया नारा
हमले के बाद अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने ट्रंप को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है. इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनके कान में एक पट्टी बंधी थी. ट्रंप को देखते ही समर्थकों ने 'USA-USA' के नारे लगाए. साथ ही हवा में मुट्ठी लहराते हुए लोग 'फाइट-फाइट' कहते नजर आए. दरअसल, शनिवार को गोली लगने के बाद ट्रंप ने भी हवा में हाथ लहाकर फाइट-फाइट कहा था.
'हर कोई इसे अपनाएगा'
ट्रंप के कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.एक वीडियो में देखा जा सकता है उनके समर्थक इस नए लुक की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि जल्द ही पूरी दुनिया में लोग इसे अपनाएंगे और अब यूएस में यह एक नया ट्रेंड है.
यह भी पढ़ें: 'ट्रंप को नहीं हरा सकते...', जब बाइडेन से दो टूक बोलीं नैंसी पेलोसी

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








