
ट्रंप की टैरिफ की धमकी के बाद डरा चीन, उठा सकता है ये कदम
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको समेत चीन को भी टैरिफ की धमकी दी थी. इसे देखते हुए चीन अपने कड़ी मौद्रिक नीति में बदलाव पर विचार कर रहा है. इस वजह से चीन का विकास दर कम नहीं होगी भले ही उसका कर्ज बढ़ जाएगा.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के साथ ही घोषणा की थी कि अगले साल 20 जनवरी को पद संभालने के बाद वो कनाडा, मेक्सिको और चीन से आने वाले प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाएंगे. ट्रंप अमेरिका में सभी तरह के आयात पर 10% और चीनी आयात पर 60% टैरिफ लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इससे चीन के निर्यातकों को भारी नुकसान होने की संभावना है जिसे देखते हुए चीन अपनी मुद्रा की कीमत गिराने पर विचार कर रहा है.
अगर चीनी मुद्रा युआन कमजोर होगी तो अमेरिका को चीन का निर्यात अपेक्षाकृत सस्ता बना रहेगा जिससे टैरिफ का प्रभाव चीनी निर्यातकों पर कम होगा. चीन अपनी मौद्रिक नीति को लेकर बेहद सख्त है और एक दशक से भी अधिक समय के बाद ऐसा हुआ है कि चीन ने अपनी मौद्रिक नीति को लेकर कोई नरमी भरा बयान दिया हो.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कुछ चीनी अधिकारियों ने सोमवार को संकेत दिया कि वो अगले साल की आर्थिक वृद्धि पर अमेरिकी टैरिफ का असर कम करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वो उपाय करेंगे.
कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद अधिकारियों ने कहा कि वे एक 'उचित ढीली मौद्रिक नीति' और राजकोषीय उपायों पर विचार करेंगे.
मुद्रा में अवमूल्यन से और कर्ज में डूबेगा चीन
पिछले 14 वर्षों से चीन के केंद्रीय बैंक ने जो रुख अपनाया था, उसके कारण चीन का कुल कर्ज 5 गुना से अधिक बढ़ गया. इसी अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











