
ट्रंप की टेढ़ी नजर जेलेंस्की पर, अगर हटाए गए तो कौन संभालेगा सत्ता, ये हैं बड़े चेहरे
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि जेलेंस्की को पद से हटाकर किसी नए चेहरे को सत्ता में बैठाया जाए. ऐसे में सवाल उठता है कि जेलेंस्की की जगह वे कौन से चेहरे हैं, जिन्हें यूक्रेन की बागडोर दी जाए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा चुनावी वादा था कि वह सत्ता में आने पर रूस और यूक्रेन युद्ध तुरंत प्रभाव से रुकवा देंगे. लेकिन ऐसा लग रहा है कि युद्ध रुकवाने से ज्यादा ट्रंप की मंशा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पद से हटाने की है. वह बीते कुछ दिनों से जेलेंस्की पर जमकर निशाना साध रहे हैं.
ट्रंप ने हाल ही में जेलेंस्की को तानाशाह बताते हुए कहा था कि यूक्रेन में जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग तेजी से कम हुई है. उन्हें अब पद पर रहने का कोई हक नहीं है. ऐसे में ट्रंप चाहते हैं कि जेलेंस्की को पद से हटाकर किसी नए चेहरे को सत्ता में बैठाया जाए. ऐसे में सवाल उठता है कि जेलेंस्की की जगह वे कौन से चेहरे हैं, जिन्हें यूक्रेन की बागडोर दी जाए.
इनमें सबसे बड़ा नाम यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पेरोशेंको का है. पेराशंको को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. वह यूक्रेन के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं. वह 2014 से 2019 तक यूक्रेन के राष्ट्रपति रहे. उस समय अमेरिका में ट्रंप राष्ट्रपति थे. उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसके बाद वह अगला चुनाव नहीं जीत पाए.
पेट्रो पेरोशेंको के बाद अगला नाम जो चर्चा में है. वह दिमित्रो कुलेबा का है. उन्हें वोलोदिमीर जेलेंस्की का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. यूक्रेन के अगले राष्ट्रपति को लेकर जितने भी सर्वे हुए हैं, उनमें कुलेबा प्रमुखता से आगे रहे हैं. वह जेलेंस्की की सरकार में विदेश मंत्री रहे हैं. उनका 2023 में पाकिस्तान का दौरा बहुत चर्चा में रहा था जहां यूक्रेन और पाकिस्तान के बीच हथियारों को लेकर डील की बहुत चर्चा हुई थी.
इसके अलावा तीसरे दावेदार विताली किम हैं. वह यूक्रेन के वह 2020 से मायकोलेव ऑब्लास्ट गवर्नर रह चुके हैं. वह यूक्रेन के बड़े कारोबारी भी हैं. 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो किम ने माइकोलाइव की रक्षा में काफी अहम भूमिका निभाई थी. उनके नेतृत्व में रूसी सेना के कई हमले असफल रहे थे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









