
ट्रंप की टीम के वो तीन चेहरे जो बढ़ा सकते हैं चीन की टेंशन, भारत पर क्या होगा असर?
AajTak
माइक वॉल्ट्ज चीन के कट्टर आलोचक हैं. वह ताइवान को लेकर चीन के रुख पर भी विरोध जता चुके हैं. माना जा रहा है कि उनके एनएसए बनने से चीन की कारोबार से लेकर डिफेंस तक हर मोर्चे पर टेंशन बढ़ने वाली है.
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क की बागडोर संभालने की तैयारी शुरू कर दी है. वह एक के बाद एक अपनी टीम को चुनने में जुटे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), विदेश मंत्री और वित्त मंत्री इन तीन अहम पदों के लिए अपनी पसंद पर मुहर लगा दी है. लेकिन ट्रंप के ये फैसले दुनिया में जल्द बदलने जा रही जियोपॉलिटिक्स की ओर इशारा करती है क्योंकि एक ओर इससे चीन के लिए मुसीबत खड़ी होगी लेकिन भारत के लिए नई संभावनाओं के रास्ते खुल सकते हैं.
सबसे पहले बात वॉर वेटेरन माइक वॉल्ट्ज की. अफगानिस्तान, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में युद्ध के मोर्चों में शामिल हो चुके वॉल्ट्ज अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) होंगे. वह लंबे समय से अमेरिका की मजबूत डिफेंस स्ट्रैटेजी की वकालत करते रहे हैं. देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के हिमायती हैं.
वॉल्ट्ज का चुनना भारत के लिए खुशी तो चीन के लिए गम कैसे?
माइक वॉल्ट्ज अमेरिकी सीनेट में इंडिया कॉकस (India Caucus) के प्रमुख हैं. भारत को लेकर वह अपने नरम रुख के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे तो कैपिटल हिल में पीएम मोदी के भाषण की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी वॉल्ट्ज के पास ही थी.
वह कई मौकों पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को बढ़ाने की बात कर चुके हैं. पीएम मोदी ने 2023 अमेरिकी दौरे के दौरान वॉल्ट्ज से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि उनके एनएसए पद संभालने के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी.
लेकिन चीन के मामले में ऐसा नहीं कहा जा सकता. क्योंकि माइक वॉल्ट्ज जितनी आलोचना जो बाइडेन की करते हैं. वह उससे ज्यादा चीन के आलोचक हैं. 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने जब पहली बार सत्ता संभाली थी. उस समय सीनेटर के तौर पर वॉल्ट्ज ने चीन पर भारी टैरिफ लगाने के ट्रंप की बयानबाजियों का समर्थन किया था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








