
ट्रंप की जीत पर चीन का बड़ा बयान, परस्पर सम्मान पर जोर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर चीन ने बड़ा बयान दिया है। चीन के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के साथ भविष्य में परस्पर सम्मान के आधार पर काम करने की जरूरत है. दोनों देशों के संबंधों में स्थिरता और विकास के नए आयाम विकसित होंगे. इस प्रकार की प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि चीन अमेरिकी नेतृत्व के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











