
ट्रंप की जीत पर इजरायली न्यूज चैनल में जश्न, एंकर ने किया चीयर्स, वीडियो वायरल
AajTak
इजरायल के एक न्यूज चैनल 14 न्यूज का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी बढ़त को देखते हुए चैनल ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
अमेरिका और इजरायल के बीच दोस्ती की गहराई किसी से छिपी नहीं है. दोनों देशों के बीच सहयोग और समर्थन का रिश्ता है, जो हर मुश्किल दौर में मजबूती से खड़ा रहता है. यही वजह है कि अमेरिका में हो रहे चुनावों पर इजरायल की नजरें भी टिकी रहती हैं.
हाल ही में इजरायल के एक न्यूज चैनल 14 न्यूज का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी बढ़त को देखते हुए चैनल ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में चैनल के एंकर और पैनलिस्ट्स ट्रंप की बढ़त की खबर के बाद कप उठाकर सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही नतीजों से यह संकेत मिलता है कि ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने वाले हैं, एंकर जोश के साथ "गॉड ब्लेस अमेरिका" कहते हैं. इसी जोश में पैनल में बैठे अन्य पैनलिस्ट्स भी शामिल होते हैं. ट्रंप की जीत को इजरायल की जीत की तरह सेलेब्रेट करते हैं.
देखें वायरल वीडियो
इजरायल की मौजूदा स्थिति और अमेरिका पर निर्भरता

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












