
ट्रंप की जीत के लिए दिल्ली में पूजा-अर्चना, पुजारियों ने कहा- वही ला सकते हैं दुनिया में शांति
AajTak
समारोह आयोजित करने वाले हिंदू पुजारी स्वामी वेदमुरस्तिनंद सरस्वती ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप एकमात्र नेता हैं जो विश्व शांति ला सकते हैं.' 2017 से 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में अमेरिका का नेतृत्व करने वाले ट्रंप इस बार अपनी जीत की उम्मीद कर रहे हैं.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. पूरी दुनिया की इस पर नजर है. मुकाबला है डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच. न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर में ट्रंप और हैरिस के समर्थक अपने-अपने नेताओं की जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं. रविवार को नई दिल्ली में भी हिंदू पुजारियों के एक समूह ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए प्रार्थना की.
समारोह आयोजित करने वाले हिंदू पुजारी स्वामी वेदमुरस्तिनंद सरस्वती ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप एकमात्र नेता हैं जो विश्व शांति ला सकते हैं.' 2017 से 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में अमेरिका का नेतृत्व करने वाले ट्रंप इस बार अपनी जीत की उम्मीद कर रहे हैं.
ट्रंप के लिए की प्रार्थना
सरस्वती, जिन्होंने जुलाई में हत्या के प्रयास के बाद ट्रंप के लिए प्रार्थना की थी, ने कहा कि हिंदू समुदाय पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन करता है क्योंकि उन्होंने 'अमेरिका में रहने वाले भारतीयों और दुनिया भर में हिंदुओं की रक्षा करने का प्रण लिया है.'
बता दें कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है. पोल में बहुत कम अंतर से जीत मिलने के बाद, दोनों उम्मीदवारों ने अपना ध्यान सन बेल्ट के राज्यों पर केंद्रित कर दिया है.
टीवी कॉमेडी शो में शामिल हुईं कमला हैरिस

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








