
'ट्रंप की गलतियां क्यों हो रही नजरअंदाज...', मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस का किया समर्थन, पूर्व राष्ट्रपति पर उठाए सवाल
AajTak
पूर्वी लद्दाख में मई 2020 से पहले की स्थिति बहाल करने के लिए दोनों पक्षों ने बटालियन कमांडर, ब्रिगेड कमांडर और डिवीजन कमांडर स्तर की कई बैठकें की हैं. इसके अलावा, कूटनीतिक स्तर पर भी दोनों पक्षों के बीच संपर्क बनाए रखा गया है. भारतीय सेना नेतृत्व और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, अग्रिम क्षेत्रों में स्थिति को सुधारने के लिए मिलकर प्रयासरत हैं.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रचार अभियान तेज हो गया है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं. पेंसिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने हैरिस पर आरोप लगाया कि अगर उन्हें राष्ट्रपति चुना गया तो वे अमेरिका को "तीसरे विश्व युद्ध में धकेल देंगी" और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे वैश्विक नेताओं से निपटने में सक्षम नहीं होंगी. द हिल की रिपोर्ट में यह बताया गया है.
ट्रम्प ने कहा, "उन्हें राष्ट्रपति बनाना लाखों लोगों की जान के साथ जुआ खेलने जैसा है. वह इस काम के लिए अक्षम हैं और इसीलिए हमारे बेटे-बेटियों को किसी अनजान देश में युद्ध के लिए भेजा जाएगा." उन्होंने दावा किया कि अमेरिका कभी भी तीसरे विश्व युद्ध के इतने करीब नहीं था. ट्रम्प ने यह भी दोहराया कि हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद जो संघर्ष हुआ, वह उनकी अध्यक्षता में नहीं हुआ होता.
वहीं दूसरी ओर, मिशिगन में कमला हैरिस के लिए प्रचार करने पहुंची पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने ट्रम्प पर निशाना साधा. उन्होंने इस चुनाव में डबल स्टैंडर्ड की आलोचना करते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि यह दौड़ इतनी करीबी क्यों है? मैं रात में जागकर सोचती हूं कि आखिर हो क्या रहा है." हैरिस का समर्थन करते हुए मिशेल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प की अयोग्यता पर सवाल नहीं उठाए जा रहे हैं, जबकि कमला हैरिस से हर जगह परफेक्शन की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने कहा, "अगर मैं नाराज हूं कि कुछ लोग ट्रम्प के अस्थिर व्यवहार और मानसिक गिरावट को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो मुझे माफ करिए."
मिशेल ओबामा की ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सर्वेक्षणों में हैरिस और ट्रम्प के बीच करीबी मुकाबला दिखाया गया है. मिशेल ने यह उम्मीद जताई कि ट्रम्प के समर्थक और वोटिंग से दूर रहने वाले लोग जागरूक होकर फैसला लेंगे. मिशिगन में मिशेल ओबामा की यह हैरिस के लिए पहली प्रचार रैली थी, जो प्रारंभिक मतदान के साथ ही हुई. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी जॉर्जिया में हैरिस के साथ प्रचार कर चुके हैं. आगामी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को निर्धारित है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








