
ट्रंप का टैरिफ टेरर! पार्टी की बगावत के बाद अब संसद में घिरे...क्या चुनाव तक सत्ता में टिक पाएंगे ट्रूडो?
AajTak
अमेरिका में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं. ट्रंप और ट्रूडो के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. ट्रंप उन्हें पसंद भी नहीं करते. और तो और, ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाने का ऐलान भी कर दिया है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की दिक्कतें अब बढ़ने लगी हैं. अब तक विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ा था. लेकिन अब ट्रूडो अपनी पार्टी में भी घिरने लगे हैं. उनकी ही लिबरल पार्टी के कई सांसद उनसे पद छोड़ने को कह रहे हैं. ट्रूडो से मतभेद के कारण कुछ दिन पहले ही डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने भी इस्तीफा दे दिया था.
ट्रूडो का विरोध इसलिए भी बढ़ता जा रहा है, क्योंकि कनाडा में अगले साल संसदीय चुनाव हैं. ट्रूडो 2015 से ही सत्ता में बने हैं. लेकिन अब ट्रूडो की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है. लिबरल पार्टी के बहुत से नेताओं का मानना है कि अगर ट्रूडो पद से नहीं हटते हैं तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
ट्रूडो की ये मुसीबत तब और ज्यादा बढ़ गई, जब क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दे दिया. क्रिस्टिया ने उसी दिन इस्तीफा दिया, जिस दिन उन्हें बजट पेश करना था. उनके इस्तीफे के बाद अब कैबिनेट भी ट्रूडो पर इस्तीफे का दबाव बना रही है. कभी ट्रूडो की सरकार में सहयोगी रहे एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने भी उनसे पद छोड़ देने को कहा है.
ट्रंप का टैरिफ अटैक
अमेरिका में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं. ट्रंप और ट्रूडो के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. ट्रंप उन्हें पसंद भी नहीं करते. और तो और, ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाने का ऐलान भी कर दिया है.
ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वो कनाडा और मेक्सिको से अमेरिका आने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे, क्योंकि इन देशों से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिकी सीमा में दाखिल हो रहे हैं. इन देशों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई भी अमेरिका में हो रही है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









